लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भारतीय इतिहास के गौरवशाली नायक महाराजा बिजली पासी जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भारतीय इतिहास के गौरवशाली नायक महाराजा बिजली पासी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने महाराजा बिजली पासी को शौर्य, पराक्रम और स्वाभिमान का अमर प्रतीक बताते हुए उनके योगदान को राष्ट्र के लिए अविस्मरणीय बताया।
स्वदेश और स्वधर्म की रक्षा के बने स्तंभ
अपने संदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाराजा बिजली पासी जी का संपूर्ण जीवन स्वदेश और स्वधर्म की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा, “महाराजा बिजली पासी जी का तेजस्वी जीवन और उनके द्वारा किए गए संघर्ष हम सभी के लिए एक महान प्रेरणा हैं। उन्होंने राष्ट्र की अस्मिता को सर्वोपरि रखा।”
सिद्धार्थनगर में खाद की तस्करी और लापरवाही पर गाज जिला कृषि अधिकारी सस्पेंडhttps://t.co/ZX7UTP0r4p
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 24, 2025























