महराजगंज :स्कूल की घंटी से पहले खुलते हैं मयखाने; नौतनवा के मुडेहरा में आबकारी नियमों की उड़ी धज्जियाँ

महराजगंज

उत्तर प्रदेश सरकार जहाँ एक ओर ‘शिक्षा और सुरक्षा’ को प्राथमिकता दे रही है, वहीं जनपद महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र से एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है जो सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े करती है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश सरकार जहाँ एक ओर ‘शिक्षा और सुरक्षा’ को प्राथमिकता दे रही है, वहीं जनपद महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र से एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है जो सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े करती है। मामला नईकोट मुडेहरा रेलवे स्टेशन के पास स्थित देशी शराब की भट्टी का है, जहाँ आबकारी विभाग के नियम केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं।

किताबें बाद में, बोतलें पहले!

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल का घंटा भले ही समय पर न बजे, लेकिन मुडेहरा में शराब की दुकान का शटर सुबह 8 बजे ही उठ जाता है। जब बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए और वे स्कूल जाने की तैयारी कर रहे होते हैं, उस वक्त यहाँ मयखाने सज चुके होते हैं। नौतनवा का यह ‘अनोखा विकास’ चर्चा का विषय बना हुआ है, जहाँ शिक्षा से पहले ‘मधुशाला का ज्ञान’ बाँटा जा रहा है।

आधी आबादी पर भारी ‘देशी शराब’

रेलवे स्टेशन के पास स्थित इस दुकान के कारण सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और छात्राओं को हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सुबह से ही शराबियों का जमावड़ा लगने के कारण गाली-गलौज और अभद्रता आम बात हो गई है।

असुरक्षित बेटियां: स्कूल जाने वाली छात्राओं को शराबी तत्वों के बीच से गुजरना पड़ता है।

दूभर हुआ निकलना: महिलाओं का कहना है कि घर की दहलीज पर सुबह-सुबह शराबियों को देखकर अब बाहर निकलने में भी डर लगता है।

प्रशासन की नींद या ठेकेदार की दबंगई?

नियमों के मुताबिक शराब की दुकानें खुलने का एक निश्चित समय निर्धारित है, लेकिन मुडेहरा में आबकारी विभाग की ‘नींद’ और ठेकेदार की ‘फुर्ती’ का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। स्थानीय नागरिकों का सवाल है कि क्या प्रशासन को सुबह 8 बजे सज रही यह महफिल दिखाई नहीं देती? या फिर जानबूझकर नियमों को ताख पर रखकर इन भट्टियों को फलने-फूलने की छूट दी गई है।

बड़ा सवाल: क्या महराजगंज प्रशासन और आबकारी विभाग इस ‘अवैध फुर्ती’ पर लगाम लगाएगा, या नौतनवा के बच्चे इसी तरह स्कूल के रास्ते में शराब की बदबू और गाली-गलौज झेलने को मजबूर रहेंगे?

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.