नफरतों की बाजार से दिल को छू लेने वाली तस्वीर आई सामने, इंसानियत का यह फ़र्ज़ सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

ब्यूरो रिपोर्ट

नफरतों की बाजार से दिल को छू लेने वाली तस्वीर आई सामने, इंसानियत का यह फ़र्ज़ सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

हिंदू और मुसलमान को लेकर अक्सर चर्चाओं का बाजार गर्म रहता है। देश में कभी, हिंदू-मुस्लिम को मुद्दा बनाकर अपना उल्लू सीधा कर लिया जाता है, तो कभी बयानबाज़ी के जरिए दोनों में दरार जैसी स्थिति को पैदा कर दिया जाता है।
आज-कल की नफरतों के बाजार से सोशल मीडिया के जरिए एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो हृदय को प्रफुल्लित कर देने के साथ-साथ सराहना के योग्य है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस विडियो में देखा जा सकता है कि हिंदू धर्म की बेटी ने ट्रेन में बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति की तबियत बिगड़ते ही सहारा बनकर खड़ी हो गई और उस बुजुर्ग के दर्द को बांटने के प्रयास में लग गई। बेटी ने दौड़कर बुजुर्ग के लिए पानी लाई और पिलाने लगी। यह दृश्य वास्तव में हिंदू-मुस्लिम के बीच की दरारों के लिए प्रेरणा का सबब बन गया है।

इस बेटी ने, ना तो टोपी देखी, ना तिलक, बस तकलीफ़ देखी और दौड़कर इंसानियत का फ़र्ज़ अदा करने लगी। नफ़रतों के इस दौर में ऐसे लम्हे याद दिलाते हैं कि आज भी इंसानियत ज़िंदा है।

 

Voice Of News24