बागपत:बड़ौत में 261 फुट लंबी तिरंगे वाली कांवड़ का भव्य स्वागत, भक्ति और राष्ट्रभक्ति का दिखा अद्भुत संगम

बागपत

बागपत जनपद के बड़ौत में सावन के पावन अवसर पर बड़ौत के छपरौली रोड पर आस्था और राष्ट्रभक्ति का एक अनोखा और भव्य दृश्य देखने को मिला।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत में सावन के पावन अवसर पर बड़ौत के छपरौली रोड पर आस्था और राष्ट्रभक्ति का एक अनोखा और भव्य दृश्य देखने को मिला। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पधारे कुर्डी गांव के शिवभक्तों का बड़ौत आगमन पर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। ये भोले भक्त अपने साथ 261 फुट लंबी तिरंगे वाली कांवड़ लेकर आए हैं, जो देशभक्ति, सनातन संस्कृति और असीम आस्था का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रही है।

इस पावन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के जिला उपाध्यक्ष मास्टर विवेक तोमर और उनकी पूरी टीम ने कांवड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा एवं भव्य अभिनंदन के साथ स्वागत किया। 261 फुट लंबी तिरंगे वाली कांवड़ को देखने के लिए स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘भारत माता की जय’ के जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम के दौरान देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक उत्थान का संदेश देते हुए मास्टर विवेक तोमर ने कहा कि भोलेनाथ की भक्ति हमें जीवन में शक्ति, अनुशासन और निःस्वार्थ सेवा की प्रेरणा देती है। वहीं, कांवड़ पर लहराता तिरंगा हमें राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का निरंतर स्मरण कराता है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति, धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जिम्मेदारी और अपनी समृद्ध संस्कृति के संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के कई पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने शिवभक्तों की सेवा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.