स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, सोनौली में डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा

महराजगंज

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। सीमावर्ती संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। सीमावर्ती संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सोनौली बॉर्डर पर पैदल यात्रियों, वाहनों और सामानों की सघन जांच जारी है।

सोमवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सोनौली पहुंचकर सीमा सुरक्षा का जायजा लिया। अधिकारियों ने एसएसबी तथा अन्य खुफिया एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बॉर्डर पर सीसीटीवी कैमरों और डॉग स्क्वायड की मदद से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नेपाल से भारत आने वाले प्रत्येक व्यक्ति और वाहन पर विशेष नजर रखी जा रही है, साथ ही सोनौली बाजार व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि सुरक्षा और आम लोगों की सुविधा के बीच समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने जवानों को मुस्तैद रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। स्वतंत्रता दिवस तक सीमा पर यह विशेष निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.