महराजगंज
महराजगंज जनपद के शिव धाम ईटहिया से दर्शन-पूजन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सोमवार शाम घोड़हवा-निचलौल-चौक मार्ग पर पड़री सिवान के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के शिव धाम ईटहिया से दर्शन-पूजन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सोमवार शाम घोड़हवा-निचलौल-चौक मार्ग पर पड़री सिवान के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में ट्रॉली सवार दो से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पिपरिया गुरु गोविंद राय गांव के निवासी ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईटहिया शिव धाम दर्शन करने गए थे। वापसी के दौरान टीकर-पड़री सिवान के पास यह दुर्घटना हो गई। ट्रॉली के पलटते ही कई श्रद्धालु पानी भरे गड्ढे में फंस गए, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को बाहर निकाला।
हादसे में रागिनी (25) और सोनिया (6) सहित अन्य लोग चोटिल हुए हैं। रागिनी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।
सूचना मिलते ही चौक थानाध्यक्ष मनीष पटेल और क्षेत्राधिकारी निचलौल ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य कराया तथा स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों के अनुसार, पड़री सिवान के पास सड़क जर्जर होने और प्रकाश की उचित व्यवस्था न होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
महराजगंज: बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव में रविवार रात पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर 28 वर्षीय युवक की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। pic.twitter.com/N1VtdDEDkn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 9, 2026












