एसएसपी और सीओ सिटी ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल, बढ़ाया हौसला

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना गुलावठी क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हुए जांबाज पुलिसकर्मियों का हालचाल जानने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय पुनः अस्पताल पहुंचे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के थाना गुलावठी क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हुए जांबाज पुलिसकर्मियों का हालचाल जानने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय पुनः अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने उपचाररत पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने मौके पर मौजूद चिकित्सकों से घायल उपनिरीक्षक संदीप कुमार और कांस्टेबल नरेन्द्र के इलाज के संबंध में विस्तृत चर्चा की और बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दोनों घायल पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की जमकर सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.