महराजगंज
महराजगंज जनपद में कानून-व्यवस्था, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा प्रबंधों और विकास परियोजनाओं की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी महराजगंज एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा सोनौली बॉर्डर तथा निर्माणाधीन एकीकृत जांच चौकी का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में कानून-व्यवस्था, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा प्रबंधों और विकास परियोजनाओं की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी महराजगंज एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा सोनौली बॉर्डर तथा निर्माणाधीन एकीकृत जांच चौकी का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माणाधीन आईसीपी (ICP) की भौतिक प्रगति का बारीकी से जायजा लिया और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी व सतर्क निगरानी रखने के सख्त निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने सीमा पर तैनात पुलिस बल और एसएसबी (SSB) के जवानों को अलर्ट मोड पर रहने तथा आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन तलाशी लेने को कहा। इसके अलावा सीमा सुरक्षा में जुटी सभी केंद्रीय व स्थानीय एजेंसियों को आपस में बेहतर तालमेल स्थापित कर 24×7 कड़ा पहरा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
महराजगंज: बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव में रविवार रात पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर 28 वर्षीय युवक की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। pic.twitter.com/N1VtdDEDkn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 9, 2026













