महराजगंज: “धर्म रक्षा के लिए हिंसा पाप नहीं”, लेहरा देवी मंदिर में हिंदू सम्मेलन में गरजे विभाग प्रचारक

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सुप्रसिद्ध सिद्धपीठ मां लेहरा देवी मंदिर परिसर में आयोजित विशाल ‘हिंदू सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक राजीव नयन ने हिंदुत्व और राष्ट्र रक्षा पर कड़ा संदेश दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के सुप्रसिद्ध सिद्धपीठ मां लेहरा देवी मंदिर परिसर में आयोजित विशाल ‘हिंदू सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक राजीव नयन ने हिंदुत्व और राष्ट्र रक्षा पर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि धर्म की रक्षा के लिए की गई हिंसा पाप की श्रेणी में नहीं आती। यदि धर्म बचाने के लिए किसी आततायी का वध करना पड़े, तो वह भी न्यायसंगत है।

राजीव नयन ने भारत की गौरवशाली विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्व की कई सभ्यताएं जैसे मिस्र और यूनान समय के साथ मिट गईं, लेकिन भारत का अस्तित्व आज भी अडिग है। उन्होंने कहा कि कई बाहरी आक्रमणकारियों ने देश की संस्कृति को बदलने का प्रयास किया, लेकिन भारत के गौरवशाली इतिहास को कोई मिटा नहीं सका।

युवाओं के जागरण पर जोर: कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दुर्गादीन मित्र ने कहा कि हिंदुत्व भारत की जड़ों में है। आरएसएस ने समाज को जगाने की जो पहल की है, उसका परिणाम है कि आज देश का युवा जागरूक हो चुका है और राष्ट्र रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। वहीं, विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश पांडेय (उत्तराधिकारी, लेहरा देवी पीठ) ने मंदिर के ऐतिहासिक महत्व को बताते हुए कहा कि महाभारत काल से ही यह स्थान हिंदू जागरण का प्रमुख केंद्र रहा है।

ये रहे उपस्थित: सम्मेलन में जिला प्रचारक नागेंद्र, सह जिला कार्यवाहक सूर्यवीर, खंड कार्यवाहक विजय पांडेय और आनंद नगर पंचायत प्रतिनिधि राजेश जायसवाल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.