फरेंदा तहसील में ‘समाधान दिवस’: डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, निस्तारण में देरी पर दी सख्त चेतावनी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा तहसील परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी संतोष शर्मा की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा की गरिमामय उपस्थिति में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के फरेंदा तहसील परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी संतोष शर्मा की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा की गरिमामय उपस्थिति में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के दूर-दराज इलाकों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।

समाधान दिवस में मुख्य रूप से भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, राशन कार्ड, आवास योजना और वृद्धावस्था पेंशन से जुड़े मामले छाए रहे। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि समस्याओं का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने पुलिस से संबंधित प्रकरणों में मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर तहसील स्तर के तमाम आला अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

Voice Of News24