महराजगंज: मतांतरण की सूचना पर पुलिस का छापा, चार हिरासत में, धार्मिक सामग्री बरामद

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुअवा शुक्ल (पांडेय टोला) में मतांतरण की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुअवा शुक्ल (पांडेय टोला) में मतांतरण की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और भारी मात्रा में ईसाई धर्म से जुड़ी पुस्तकें व प्रचार सामग्री बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने गांव के ही अंगद नामक व्यक्ति के आवास पर बाहरी लोगों की संदिग्ध आवाजाही और चार पहिया वाहन से आए कुछ लोगों की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पनियरा पुलिस ने तत्काल मौके पर छापेमारी की, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने मौके से बरामद सभी सामग्रियों को साक्ष्य के तौर पर कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मतांतरण से जुड़ी गतिविधियों के संकेत मिले हैं। फिलहाल हिरासत में लिए गए लोगों से कड़ी पूछताछ की जा रही है और पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

 

Voice Of News24