कानपुर: अवैध असलहा कारोबार का भंडाफोड़, 4 युवक गिरफ्तार; कट्टे और कारतूस बरामद

कानपुर

कानपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर एक अवैध असलहा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कानपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर एक अवैध असलहा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई रेल बाजार थाना क्षेत्र में की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक अवैध तरीके से हथियारों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं, जिसके बाद एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं।

बरामदगी में 5 देसी कट्टे और 13 जिंदा कारतूस शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि ये युवक इन अवैध हथियारों की सप्लाई कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में करने की फिराक में थे।

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि इस अवैध कारोबार के मुख्य सप्लायर और नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.