श्रावस्ती
श्रावस्ती जनपद के एक युवक के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। युवक अपनी ससुराल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन रास्ते में कहीं गायब हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

श्रावस्ती जनपद में एक युवक के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। युवक अपनी ससुराल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन रास्ते में कहीं गायब हो गया। यह घटना मल्हीपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर भैसाही गांव की है।
परिजनों के अनुसार, युवक अपनी बाइक से ससुराल जाने की बात कहकर निकला था, जिसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। युवक की तलाश के दौरान, उसकी बाइक जंगल के पास लावारिस हालत में मिली, जिससे अनहोनी की आशंका गहरा गई है।
परिजन तुरंत थाने पहुंचे और युवक की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और युवक की तलाश में जंगल के आस-पास सघन अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है कि युवक स्वेच्छा से गया है या किसी षड्यंत्र का शिकार हुआ है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 14 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/fr5VVvKSAH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 14, 2025





















