गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी के घर मुनादी, पुलिस ने चिपकाई कुर्की नोटिस

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, शोहरतगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, शोहरतगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त के घर पर ढोल-नगाड़े (डुग्गी मुनादी) के साथ मुनादी कराई और कुर्की की नोटिस चस्पा की।

शोहरतगढ़ प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना ढेबरुआ पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त विजय कुमार जायसवाल उर्फ पहाड़ी (निवासी वार्ड नं-2 मुड़िला, नगर पंचायत बढ़नी) के विरुद्ध यह कार्रवाई की।

 

पुलिस ने न्यायिक आदेश के तहत धारा 84 BNSS की नोटिस को अभियुक्त/वारंटी के गांव के चौक-चौराहों और उसके घर के दृश्यों वाले स्थलों पर चस्पा कर नियमानुसार तामील कराया। इस कार्रवाई का उद्देश्य फरार आरोपी पर कानूनी दबाव बनाना है ताकि वह शीघ्र आत्मसमर्पण करे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.