जिलाधिकारी ने किया धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण, किसानों से जानी खरीद की स्थिति

महराजगंज

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज धान खरीद व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एक धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज धान खरीद व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एक धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने केंद्र पर पहुँचकर खरीद की प्रक्रिया, स्टॉक रजिस्टर और भंडारण व्यवस्था का गहनता से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने केंद्र पर मौजूद किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने किसानों से धान खरीद की प्रक्रिया, भुगतान में लगने वाले समय और केंद्र पर आने वाली किसी भी समस्या के संबंध में जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धान खरीद में पारदर्शिता बरती जाए और किसानों का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान क्रय केंद्रों पर नमी मापक यंत्र और अन्य आवश्यक सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध रहनी चाहिए ताकि किसानों को अपना धान बेचने में कोई परेशानी न हो।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.