सीतापुर: KGBV की 8 छात्राओं का स्वास्थ्य बिगड़ा, 5 अस्पताल में भर्ती

सीतापुर

सीतापुर जनपद के रेउसा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (KGBV) में छात्राओं के स्वास्थ्य बिगड़ने का मामला एक बार फिर सामने आया है। गुरुवार की देर रात अचानक आठ छात्राओं की तबीयत खराब हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सीतापुर जनपद के रेउसा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (KGBV) में छात्राओं के स्वास्थ्य बिगड़ने का मामला एक बार फिर सामने आया है। गुरुवार की देर रात अचानक आठ छात्राओं की तबीयत खराब हो गई। उन्हें उल्टी, पेट दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई, जिससे विद्यालय में हड़कंप मच गया।

तत्काल कार्रवाई करते हुए, इनमें से पांच छात्राओं को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी (DM) डॉ. राजा गणपति आर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच टीम गठित कर दी है और 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी है।

छात्राओं के परिजनों और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। उनका आरोप है कि आवासीय विद्यालयों में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर बार-बार शिकायतें आती हैं, लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई केवल जांच पड़ताल तक सीमित रह जाती है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24