बाराबंकी
बाराबंकी जनपद के मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के अभियान के तहत, आईजी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) अब्दुल हमीद के निर्देश पर बाराबंकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बाराबंकी जनपद के मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के अभियान के तहत, आईजी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) अब्दुल हमीद के निर्देश पर बाराबंकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ANTF की टीम ने सक्रिय तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को थाना कोठी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए तस्कर के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक का वजन 522 ग्राम है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ 5 लाख रुपये बताई जा रही है।
ANTF के थानाध्यक्ष ऐनुद्दीन खान के नेतृत्व में यह गिरफ्तारी की गई। पुलिस टीम गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है ताकि उसके नेटवर्क में शामिल अन्य सदस्यों और स्मैक की सप्लाई चेन का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बरगदवा पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, अपराध और यातायात व्यवस्था पर कसा शिकंजाhttps://t.co/7BDvQgbu0Z
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 12, 2025























