बरगदवा पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, अपराध और यातायात व्यवस्था पर कसा शिकंजा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बरगदवा बाजार में अपराध नियंत्रण और शांति-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बरगदवा पुलिस द्वारा एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बरगदवा बाजार में अपराध नियंत्रण और शांति-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बरगदवा पुलिस द्वारा एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों और चौराहों पर सघन चेकिंग की।

इस अभियान के दौरान, पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहनता से जाँच की। विशेष रूप से बिना कागजात वाले वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ध्यान केंद्रित किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के खिलाफ मौके पर ही चालान की कार्रवाई की गई।

थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और अपराध व अव्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। पुलिस की इस सक्रियता से न केवल कानून-व्यवस्था में सुधार आया है, बल्कि आम जनता में सुरक्षा की भावना भी बढ़ी है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.