Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 12 दिसम्बर का दिन क्यों है खास

आईए जाने कि आज 12 दिसम्बर का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

12 दिसम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएँ

 

1911: किंग जॉर्ज पंचम ने दिल्ली दरबार में भारत की राजधानी को कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित करने की घोषणा की, जो भारत के आधुनिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ था।

 

 

1971: भारतीय संसद ने पूर्व राजाओं (प्रिवी पर्स) को मिलने वाली सभी सुविधाओं और भत्तों को रद्द कर दिया, जिससे रियासतों के विशेषाधिकार समाप्त हो गए।

 

 

1996: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल के बंटवारे को लेकर एक 30 वर्षीय संधि पर हस्ताक्षर किए गए, हालांकि जल विवाद बने रहे।

 

 

1990: टी.एन. शेषन ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला।

 

 

2001: भारत ने पृथ्वी मिसाइल का सफल परीक्षण किया और नेपाल को चीता हेलीकॉप्टर दिए।

 

 

2019: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को मंजूरी दी, और लोकसभा व विधानसभाओं में SC/ST आरक्षण को 10 साल बढ़ाने के विधेयक को संसद की मंज़ूरी मिली।

 

 

12 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

 

1997 – रवि कुमार दहिया – भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान हैं।

 

 

1981 – युवराज सिंह – भारत के क्रिकेट खिलाड़ी है।

 

 

1959 – कृष्णमचारी श्रीकांत – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान का मद्रास।

 

 

1958 – वी. मुरलीधरन – भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जिनका सम्बंध भारतीय जनता पार्टी से है।

 

 

1954 – हेमंत करकरे – 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुम्बई के आतंक विरोधी दस्ते के प्रमुख थे।

 

 

12 दिसंबर को हुए निधन

 

2012 – नित्यानंद स्वामी – उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री।

 

 

2005 – रामानन्द सागर – प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक ‘रामायण’ के निर्माता।

 

 

2004 – सैयद मीर क़ासिम – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा जम्मू और कश्मीर के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

 

 

2000 – जे. एच. पटेल – जनता दल के राजनीतिज्ञ थे, जो कर्नाटक के 15वें मुख्यमंत्री रहे।

 

 

1964 – मैथिलीशरण गुप्त, राष्ट्रकवि के रूप में विख्यात प्रसिद्ध हिन्दी कवि।

 

 

 

Voice Of News 24