जौनपुर

जौनपुर जनपद के धर्मापुर गांव में अनंत चतुर्दशी का पर्व पिछले 30 वर्षों से पूरी श्रद्धा, भक्ति और परंपरागत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के धर्मापुर गांव में अनंत चतुर्दशी का पर्व पिछले 30 वर्षों से पूरी श्रद्धा, भक्ति और परंपरागत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस बार भी गांव के विभिन्न परिवारों ने एक साथ एकत्र होकर भगवान अनंत की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
पीढ़ियां बदलीं, पर बरकरार है 30 साल पुरानी परंपरा
धर्मापुर की इस ऐतिहासिक परंपरा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि तीन दशक बीत जाने और कई पीढ़ियां बदलने के बावजूद ग्रामीणों की आस्था और एकजुटता में कोई कमी नहीं आई है। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर कुछ घंटों के लिए समूचा गांव भक्ति और आपसी भाईचारे के रंग में रंग जाता है। यह धार्मिक आयोजन ग्रामीणों को एक सूत्र में बांधने का सशक्त माध्यम बना हुआ है।
पंडित शार्वेश त्रिवेदी ने संपन्न कराया पूजन
धार्मिक अनुष्ठान का संपूर्ण विधि-विधान पुरोहित पंडित शार्वेश त्रिवेदी द्वारा संपन्न कराया गया। मंत्रोचार के बीच ग्रामीणों ने परिवार की शांति व तरक्की के लिए अनंत सूत्र धारण किया।
पूजा के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर गांव के गणमान्य नागरिक, युवा व वरिष्ठ श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता डॉ. अजीत श्रीवास्तव का लालगंज में भव्य नागरिक अभिनंदन, शिक्षकों ने सराहाhttps://t.co/QPx5xH2vUp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 25, 2026












