10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार: भीरा पुलिस ने मुड़िया हेमसिंह चौराहे से दबोचा

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भीरा थाना पुलिस ने सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भीरा थाना पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुड़िया हेमसिंह चौराहे के पास से एक युवक को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

घनापुरवा का रहने वाला है आरोपी

भीरा थानाध्यक्ष अमित पांडेय के नेतृत्व में गश्त पर निकली पुलिस टीम ने संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे युवक को रोककर तलाशी ली। पकड़े गए आरोपी की पहचान 24 वर्षीय गजराज उर्फ गोल्डी, निवासी ग्राम घनापुरवा (थाना भीरा) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक प्लास्टिक की पिपिया में रखी 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।

आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

मामले में भीरा पुलिस ने आरोपी गजराज उर्फ गोल्डी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम (60 Ex Act) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुशील कुमार तिवारी, कांस्टेबल हरेंद्र सिंह, शेर सिंह और विकास राठी शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.