महराजगंज:दो अजगर व चितंग सांपों को ग्रामीणों ने पकड़ा, जिम्मेदारों की लापरवाही

परतावल/महराजगंज

महराजगंज जनपद में श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनहा नायक (उत्तर टोला) में पिछले 15 दिनों से आतंक मचा रहे दो विशाल अजगर और चितंग सांपों को गांव के जाबांज युवकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर पकड़ लिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनहा नायक (उत्तर टोला) में पिछले 15 दिनों से आतंक मचा रहे दो विशाल अजगर और चितंग सांपों को गांव के जाबांज युवकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर पकड़ लिया।

ग्रामवासियों के अनुसार लगातार जानकारी देने के बावजूद वन विभाग की टीम मौके पर समय से नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई।
गांव के युवा नेता नायक, दीपक, सुग्रीव, सुनील, सुमित, उमेश, आलोक, सर्वेश, सूर्यप्रताप, छट्ठू, पन्नेलाल, मोहन, शेषमणि समेत अन्य ने मिलकर बड़ी मशक्कत के बाद जाल के माध्यम से दोनों सांपों को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया।

सांपों को पकड़ लेने की सूचना मिलने के बाद ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची, जिसके बाद ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले पंद्रह दिनों से सांपों के दिखने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ था। बच्चों और बुजुर्गों तक के बाहर निकलने पर रोक लग गई थी। अंततः ग्रामीणों की सूझबूझ और साहस से दोनों सांपों को पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया गया, लेकिन विभागीय देरी को लेकर प्रश्नचिह्न कायम है।

 

Voice Of News 24