महराजगंज:टीईटी अनिवार्यता के विरोध में सड़क पर उतरी महिला शिक्षक संघ 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को राहत देने की मांग

महराजगंज

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने मंगलवार को टीईटी अनिवार्यता के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया और सांसद पंकज चौधरी के प्रतिनिधि को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने मंगलवार को टीईटी अनिवार्यता के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया और सांसद पंकज चौधरी के प्रतिनिधि को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। संघ की मुख्य मांग वर्ष 27 जुलाई 2011 से पहले नियुक्ति पा चुके शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने की है।

‘अनिवार्यता अनुचित और अव्यावहारिक’

यह ज्ञापन संघ की जिलाध्यक्ष वंदना त्रिपाठी के नेतृत्व में सौंपा गया। जिलाध्यक्ष वंदना त्रिपाठी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो शिक्षक 2011 से पहले से ही सफलतापूर्वक सेवा दे रहे हैं और उन्हें अब टीईटी के दायरे में लाना अनुचित एवं अव्यावहारिक है।

उन्होंने स्पष्ट किया, “शिक्षक लंबे समय से सेवा दे रहे हैं और उन्हें अचानक इस परीक्षा के लिए बाध्य करना न केवल उनकी सेवाओं का अपमान है, बल्कि यह शिक्षकों में रोष और असुरक्षा की भावना पैदा कर रहा है।” संघ ने सरकार से पूर्ववत व्यवस्था बहाल करने की पुरजोर मांग की है।

ज्ञापन सौंपने वालों में शामिल

महिला शिक्षक संघ ने सांसद प्रतिनिधि के माध्यम से यह ज्ञापन सरकार तक पहुँचाने की अपील की है। ज्ञापन सौंपने वाले पदाधिकारीगण में पारोमिता विश्वास, पूजा शुक्ला, सौम्या रानी, शर्फीन नजर, रिचा शुक्ला, प्रशंसा सिंह, कनक, वसीम, अनामिका सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।

शिक्षक संघ का कहना है कि अगर उनकी मांग पर विचार नहीं किया गया, तो वे अपने विरोध को और तेज करेंगे

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.