विनोद तिवारी हत्याकांड: पनियरा विधायक ने मृतक विनोद तिवारी के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के भैसा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर बीते रविवार देर शाम हुई विनोद तिवारी की हत्या के बाद ग्रामीणों में तनाव का माहौल बना हुआ है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के भैसा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर बीते रविवार देर शाम हुई विनोद तिवारी की हत्या के बाद ग्रामीणों में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना के तीसरे दिन मंगलवार को पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह भैसा पहुंचे और शोकग्रस्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

परिजनों ने विधायक को घटना की पूरी जानकारी विस्तार से दी और अब तक की कार्रवाई पर अपनी चिंता जताई। मौके पर मौजूद थानाप्रभारी मदन मोहन मिश्र से विधायक ने जांच की प्रगति के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने परिजनों को आश्वस्त किया कि “मामले में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।” उन्होंने कहा कि वह इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

Voice Of News 24