सिद्धार्थनगर/इटवा
सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय विवाहिता लक्ष्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत अब हत्या का मामला बन गई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय विवाहिता लक्ष्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत अब हत्या का मामला बन गई है। लक्ष्मी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट, गला दबाने और शरीर पर खरोंच के निशान मिले हैं।
मायके पक्ष का हंगामा
मृतका के भाई राहुल सोनी ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मंगलवार को तहरीर दी। पुलिस ने दहेज हत्या समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। लेकिन, इससे असंतुष्ट मायके पक्ष के लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को थाने के सामने सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया।
एक घंटे तक जाम
करीब एक घंटे तक चले इस जाम के कारण इटवा चौराहे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। यह जाम एसडीएम इटवा के हस्तक्षेप के बाद हटा, लेकिन परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी तक थाने से हटने को तैयार नहीं हैं।
दहेज और अवैध संबंध का आरोप
राहुल सोनी ने बताया कि लक्ष्मी की शादी 2021 में सिरसिया रोड निवासी विवेक वर्मा से हुई थी। ससुराल पक्ष लगातार ₹5 लाख की अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि पति विवेक के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे, जिसके कारण लक्ष्मी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। ढाई साल की एक बेटी होने के बावजूद प्रताड़ना जारी थी।
हरदोई सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप, बारातियों ने संभाला मोर्चाhttps://t.co/1xY2kjFI8z
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 2, 2025





















