बाराबंकी
बाराबंकी जनपद के राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को अपनी लंबित समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की और उन्हें एक मांग पत्र सौंपा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बाराबंकी जनपद के राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को अपनी लंबित समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की और उन्हें एक मांग पत्र सौंपा। एसोसिएशन ने जिलाधिकारी से कई वर्षों से लंबित बकाया धनराशि के तत्काल भुगतान की मांग की है, जिसके कारण मिलरों को गंभीर वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में मिलर्स ने धनराशि के भुगतान में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की और कहा कि यह बकाया उनकी कार्यशील पूंजी (वर्किंग कैपिटल) को प्रभावित कर रहा है। इसके अलावा, राइस मिलर्स ने धान की अटैचमेंट प्रक्रिया को ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन माध्यम से कराए जाने की भी प्रमुख मांग की। मिलर्स का कहना है कि ऑफलाइन प्रक्रिया से अटैचमेंट में आने वाली तकनीकी दिक्कतें दूर होंगी और कार्य सुगमता से हो पाएगा।
जिलाधिकारी ने एसोसिएशन को उनकी मांगों पर शीघ्र विचार करने और समस्याओं के समाधान के लिए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
बलरामपुर:भीषण बस-ट्रक टक्कर में दो की मौत, 23 घायल; 5 मेडिकल कॉलेज रेफरhttps://t.co/Z9BQRwsCNE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 2, 2025





















