वाराणसी बीजेपी नेत्री के पति के फ्लैट में देहव्यापार का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

वाराणसी

वाराणसी जनपद के सिगरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप-2 (SOG-2) की टीम ने एक स्पा सेंटर और एक फ्लैट में चल रहे अनैतिक देहव्यापार के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


वाराणसी जनपद के सिगरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप-2 (SOG-2) की टीम ने एक स्पा सेंटर और एक फ्लैट में चल रहे अनैतिक देहव्यापार के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी की कार्रवाई में 9 महिलाओं समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, जिन दो ठिकानों पर छापेमारी की गई, वे एक स्थानीय बीजेपी नेत्री शालिनी यादव के पति अरुण यादव के बताए जा रहे हैं। इन ठिकानों को सील कर दिया गया है।

सिगरा पुलिस और SOG-2 की संयुक्त कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और नकदी बरामद की है। दोनों स्थानों को सीज कर दिया गया है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Voice Of News24