हापुड़
हापुड़ जनपद के गांव बक्सर के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से मुलाकात की और सरकारी तालाब की ज़मीन पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने की गुहार लगाई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के गांव बक्सर के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से मुलाकात की और सरकारी तालाब की ज़मीन पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अवैध कब्जे के कारण गांव में जल निकासी की गंभीर समस्या पैदा हो गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब की जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है, और इस पूरे मामले में स्थानीय लेखपाल की मिलीभगत है। उन्होंने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर इस अवैध कब्जे को तुरंत हटवाने की मांग की, ताकि तालाब को उसके मूल स्वरूप में लाया जा सके और गांव में जलभराव की समस्या का समाधान हो सके।
ग्रामीणों ने डीएम से अपील की है कि तालाब की सरकारी भूमि को जल्द से जल्द कब्जामुक्त कराकर संबंधित दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बलरामपुर:भीषण बस-ट्रक टक्कर में दो की मौत, 23 घायल; 5 मेडिकल कॉलेज रेफरhttps://t.co/Z9BQRwsCNE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 2, 2025





















