हमीरपुर साध्वी निरंजन ज्योति को 2007 आचार संहिता मामले में मिली ज़मानत

हमीरपुर

हमीरपुर जनपद के केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद साध्वी निरंजन ज्योति को सोमवार को आचार संहिता उल्लंघन के 16 साल पुराने एक मामले में कोर्ट से ज़मानत मिल गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हमीरपुर जनपद के केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद साध्वी निरंजन ज्योति को सोमवार को आचार संहिता उल्लंघन के 16 साल पुराने एक मामले में कोर्ट से ज़मानत मिल गई है। यह मामला वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान, साध्वी निरंजन ज्योति सीनियर डिवीजन कोर्ट में पेश हुईं, जहां से उन्हें ज़मानत दे दी गई। कोर्ट ने उनके मामले की अगली सुनवाई के लिए 5 जनवरी की तारीख तय की है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला हमीरपुर विधानसभा के 2007 के चुनाव से संबंधित है, जब साध्वी निरंजन ज्योति पर चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा था।

वरिष्ठ डिवीजन कोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद, साध्वी निरंजन ज्योति ने कानूनी प्रक्रिया पर भरोसा जताते हुए अगली तारीख पर सुनवाई में शामिल होने की बात कही।

 

 

Voice Of News24