कन्नौज
कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के समधन कट पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहाँ एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर एक पिकअप से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के समधन कट पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहाँ एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर एक पिकअप से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई।
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस में सवार 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

सूचना मिलते ही गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया जा रहा है और यातायात को सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने बस चालक की लापरवाही या ओवरस्पीडिंग के एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है।
बलरामपुर जनपद के मध्यान्ह भोजन योजना (DC MDM) के सरकारी धन के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। सरकारी दस्तावेजों में कूटरचना करके 11 करोड़ रुपये से अधिक के गबन की शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) शुभम शुक्ला ने दर्ज कराई है। pic.twitter.com/aXCxNBIIMU
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 28, 2025





















