देवरिया
देवरिया जनपद के श्रीरामपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

देवरिया जनपद के श्रीरामपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इन तस्करों के पास से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है।
पुलिस ने इन तस्करों को कोठी बलिवन के पास से पकड़ा, जब वे अवैध शराब को मोटरसाइकिल के जरिए कहीं और ले जाने की फिराक में थे। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से अवैध शराब के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये तस्कर लंबे समय से क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार कर रहे थे, जिससे सामाजिक व्यवस्था और स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ रहा था। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
हमीरपुर SIR के डिजिटलाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य, तीन BLO सम्मानितhttps://t.co/mtWD6eegJw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2025























