यूपी में लगातार छठे साल बिजली की दरें नहीं बढ़ीं, योगी सरकार ने उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए इस साल भी बिजली की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए इस साल भी बिजली की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला किया है। यह लगातार छठा साल है जब प्रदेश में बिजली की कीमतें जस की तस बनी रहेंगी।

उपभोक्ता परिषद ने बताया ऐतिहासिक फैसला

उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि लगातार छठे साल दरें न बढ़ना प्रदेश के उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उन्होंने दावा किया कि 45 फीसदी बढ़ोतरी की साजिश खारिज हो गई है, और इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यूपी देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने अपने टैरिफ को लगातार यथावत रखा है।

स्मार्ट मीटरों की गड़बड़ी पर उठे सवाल

वहीं, लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने इस फैसले का स्वागत तो किया, लेकिन इसे मूल समस्या का समाधान मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि दरें स्थिर रखना तभी सार्थक है, जब उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटरों की गड़बड़ियों से राहत मिले।

 

Voice Of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *