महराजगंज ट्रैक्टर रोटावेटर में फंसकर 14 वर्षीय इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में मातम

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नौनिया में शनिवार को एक अत्यंत हृदय विदारक हादसा हो गया, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नौनिया में शनिवार को एक अत्यंत हृदय विदारक हादसा हो गया, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। खेत में काम के दौरान ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंस जाने से एक 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान गिरिजेश पुत्र मुनीब प्रजापति के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गिरिजेश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। खेत में ट्रैक्टर से रोटावेटर चलाया जा रहा था, तभी अचानक गिरिजेश उसमें फंस गया। हादसा इतना भीषण था कि रोटावेटर की चपेट में आने से उसके जिस्म के टुकड़े-टुकड़े हो गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस दर्दनाक घटना से गांव में चारों ओर मातम छा गया है। स्थानीय लोगों की जुबान पर बस मृतक गिरिजेश का नाम है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.