सिद्धार्थनगर:जिगना धाम मेला की तैयारियां जोरों पर, 24 नवंबर से शुरू होगा सद्भाव का पर्व

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद की इटवा तहसील के उत्तरी क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जिगना धाम में लगने वाले वार्षिक मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद की इटवा तहसील के उत्तरी क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जिगना धाम में लगने वाले वार्षिक मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। यह मेला कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से शुरू होकर 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक चलेगा।

मेले की प्रमुख बातें

जानकारी के अनुसार बताते चले की यह मेला प्राचीन जिगना धाम मंदिर के पास लगता है और हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है।मेले में दुकानें, सर्कस, मौत का कुआं, थिएटर, श्रृंगार सामग्री और झूले सजाए जा रहे हैं, जो स्थानीय और दूर-दराज के श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं। मंदिर प्रबंधक बाबा विजय दास के अनुसार, मेले की शुरुआत धनुष यज्ञ से होगी। इस दौरान हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
यह मेला मुख्य रूप से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगता है और इस दौरान इसकी रौनक चरम पर होती है।

मेला लगभग एक पखवाड़े (दो सप्ताह) तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और साधु-संत भाग लेंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.