इटवा
सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा ब्लॉक कार्यालय परिसर में आज शनिवार को आयोजित दिव्यांग उपकरण वितरण हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा ब्लॉक कार्यालय परिसर में शनिवार को दिव्यांग उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल ने मुख्य अतिथि के रूप में 56 दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार उपकरण वितरित किए। इस कार्यक्रम में डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून रहीं मौजूद।
56 दिव्यांगों को मिली सहायता
कार्यक्रम के दौरान कुल 56 दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के हिसाब से उपकरण प्रदान किए गए,ट्राई साइकिल 34,व्हीलचेयर 6,कान की मशीन 10,बैसाखी 6
‘दिव्यांग’ नाम देकर सम्मान दिया: सांसद
मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकलांग’ शब्द की जगह ‘दिव्यांग’ नाम देकर उन्हें सम्मान दिया है। उन्होंने बताया कि यह वितरण दिव्यांग सशक्तीकरण योजना के तहत किया जा रहा है और सरकार प्रशिक्षण के माध्यम से भी इन्हें आत्मनिर्भर बना रही है।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी संदीप मौर्य ने बताया कि पूर्व में आयोजित शिविर में चिन्हित किए गए दिव्यांगों को ही आज उपकरण वितरित किए गए हैं।
इस अवसर पर बीडीओ अनिश मणि पाण्डेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम कृपाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और लाभार्थी उपस्थित रहे।
#BREAKING #news #todaynews #breakingnews #voice #news pic.twitter.com/SzcsURbAD5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 22, 2025























