सिद्धार्थनगर: 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस हत्या की गुत्थी उलझाने में लगी, पति का बयान जांच के घेरे में

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र के बोकनार गांव में शुक्रवार रात नहर किनारे झोपड़ी में 30 वर्षीय हाजरा की खून से लथपथ संदिग्ध मौत अब हत्या की गुत्थी बन गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र के बोकनार गांव में शुक्रवार रात नहर किनारे झोपड़ी में 30 वर्षीय हाजरा की खून से लथपथ संदिग्ध मौत अब हत्या की गुत्थी बन गई है। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

पति के बयान पर संदेह

मृतका के पति कमरुद्दीन का बयान जांच के घेरे में है। ग्रामीणों के अनुसार, कमरुद्दीन ने पुलिस को बताया कि वह गेहूं पिसवाने बाजार गया था और लौटने पर पत्नी को मृत पाया। हालांकि, उसकी बेचैनी और घबराहट ने ग्रामीणों और पुलिस का ध्यान खींचा है, जिससे हत्या के समय उसकी उपस्थिति पर सवाल उठ रहे हैं।

धुले हुए कपड़े बने महत्वपूर्ण सुराग

रात में तलाशी के दौरान पुलिस को झोपड़ी के छप्पर से एक धुला हुआ पैंट और शर्ट बरामद हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, ये पुरुष के कपड़े हैं और आशंका है कि हत्या के बाद इन्हें जल्दबाजी में धोकर छिपाया गया था। पुलिस इन कपड़ों को एक महत्वपूर्ण सुराग मानकर जांच कर रही है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि भी शक के दायरे में

पुलिस कमरुद्दीन की पारिवारिक पृष्ठभूमि की भी जांच कर रही है। उसकी पहली शादी 2012 में हुई थी, जिससे एक बेटी है, लेकिन 2015 में उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। अब दूसरी पत्नी हाजरा की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस विभिन्न कोणों से मामले की जांच कर रही है।पुलिस का कहना है कि हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.