महराजगंज: रोटावेटर की चपेट में आने से 14 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा नौनिया में एक हृदय विदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा नौनिया में एक हृदय विदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। खेत में चल रहे ट्रैक्टर के रोटावेटर (Rotavator) में फंसकर 14 वर्षीय किशोर गिरिजेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा इतना भयानक था कि बच्चे के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए, जिससे मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए।

इकलौता चिराग बुझा

मृतक किशोर की पहचान गिरिजेश पुत्र मुनीब प्रजापति (उम्र लगभग 14 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता का इकलौता चिराग था। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद से नौनिया गांव और आसपास के क्षेत्रों में मातम पसरा हुआ है। हर किसी की जुबान पर बस एक ही नाम है – ‘गिरिजेश’।

 

हादसे का मंजर

बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब खेत में ट्रैक्टर के साथ रोटावेटर चल रहा था। इसी दौरान अचानक गिरिजेश रोटावेटर की चपेट में आ गया। घूमने वाले ब्लेडों के संपर्क में आते ही किशोर के जिस्म के टुकड़े-टुकड़े हो गए, और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इकलौते बेटे की इस दर्दनाक मौत से मां-बाप गहरे सदमे में हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.