कानपुर दबंग शमीम अंसारी का कहर, दो भाइयों समेत महिलाओं को पीटा; वीडियो वायरल होने से हड़कंप

कानपुर

कानपुर जनपद के चकेरी थाना क्षेत्र की शनिगवां डबल कॉलोनी में दबंग शमीम अंसारी और उसके साथियों द्वारा दो सगे भाइयों और महिलाओं के साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


कानपुर जनपद के चकेरी थाना क्षेत्र की शनिगवां डबल कॉलोनी में दबंग शमीम अंसारी और उसके साथियों द्वारा दो सगे भाइयों और महिलाओं के साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शमीम अंसारी और उसके समर्थक दो भाइयों को बेरहमी से पीट रहे हैं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि दबंगों ने महिलाओं को भी पीटा और जमकर पत्थरबाजी भी की, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

मारपीट की यह घटना किसी पुराने विवाद या रंजिश के चलते हुई बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले का संज्ञान लिया है। दबंग शमीम अंसारी और अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.