मऊ शादी से लौट रहे इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत, कार पुल की रेलिंग तोड़कर नाले में गिरी

मऊ

मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक शेखर सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना देर रात करीब 12:30 बजे रतनपुरा खोहियापुर नाला पुल पर हुई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक शेखर सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना देर रात करीब 12:30 बजे रतनपुरा खोहियापुर नाला पुल पर हुई।

पुलिस के अनुसार, नगवा गांव निवासी शेखर सिंह सिद्धिविनायक मैरिज हॉल में बारात से कुछ लोगों को घर छोड़कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। कार पुल की रेलिंग तोड़कर हवा में उछलती हुई गहरे नाले में जा गिरी।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक शेखर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। सूचना मिलने पर हलधरपुर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Voice Of News24