आजमगढ़ 25 हजार का इनामी गौकश करीम पुलिस मुठभेड़ में घायल, हाथ जोड़कर मांगी माफी

आजमगढ़

आजमगढ़ जनपद में गौकशी के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी करीम को अतरौलिया पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


आजमगढ़ जनपद में गौकशी के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी करीम को अतरौलिया पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ अतरौलिया थाना क्षेत्र के सुखीपुर इलाके में हुई, जहां पुलिस को देखकर अपराधी ने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से करीम घायल हो गया। घायल होने के बाद करीम जमीन पर गिर पड़ा और पुलिसकर्मियों के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया। पुलिस ने मौके से करीम को गिरफ्तार किया और उसके पास से अवैध हथियार भी बरामद किया गया।

घायल इनामी अपराधी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) ने बताया कि करीम गौकशी के कई मामलों में वांछित था।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.