अयोध्या
अयोध्या जनपद के शुक्रवार की शाम अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर मिल्कीपुर के उपजिलाधिकारी (SDM) सुधीर कुमार और नायब तहसीलदार रंजन वर्मा का सरकारी वाहन नऊवा कुआं पुल के पास भीषण हादसे का शिकार हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अयोध्या जनपद के शुक्रवार की शाम अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर मिल्कीपुर के उपजिलाधिकारी (SDM) सुधीर कुमार और नायब तहसीलदार रंजन वर्मा का सरकारी वाहन नऊवा कुआं पुल के पास भीषण हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार एसयूवी डिवाइडर से टकरा गई, जिससे गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में SDM सुधीर कुमार, नायब तहसीलदार रंजन वर्मा और ड्राइवर शिव नारायण यादव समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। SDM के सिर में 12 टांके लगे हैं, जबकि नायब तहसीलदार का हाथ फ्रैक्चर हो गया है।
घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां SDM और ड्राइवर का इलाज चल रहा है। नायब तहसीलदार भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस के अनुसार, वाहन अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ है। दुर्घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।
VIP इंटर कॉलेज हापुड़ में विवाद: प्रिंसिपल पर छात्रा को धमकाने का आरोप, कार्रवाई न होने से आक्रोशhttps://t.co/8QvGQWsVM3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 22, 2025





















