हापुड़ धौलाना में फैक्ट्री कर्मचारियों ने प्लास्टिक जलाई, भीषण प्रदूषण से ग्रामीणों में आक्रोश

हापुड़

हापुड़ जनपद के धौलाना क्षेत्र में स्थित फैक्ट्रियों द्वारा खुलेआम पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


हापुड़ जनपद के धौलाना क्षेत्र में स्थित फैक्ट्रियों द्वारा खुलेआम पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने का मामला सामने आया है। करणपुर जट्ट मार्ग स्थित फैक्ट्रियों के कर्मचारियों पर प्लास्टिक और अन्य औद्योगिक कचरे को खुले में जलाने का गंभीर आरोप लगा है।

प्लास्टिक जलाने से पूरे क्षेत्र में भीषण वायु प्रदूषण फैल गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है। प्रदूषण के कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस अवैध और हानिकारक गतिविधि पर भारी आक्रोश व्यक्त किया है। उनका कहना है कि फैक्ट्रियां लगातार खुले में प्रदूषण फैला रही हैं, जिससे क्षेत्र का पर्यावरण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि वायु प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके।

 

 

Voice Of News24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *