
सीतापुर

लखनऊ के स्पर्श राजकीय दृष्टि बाधित इंटर कॉलेज के छात्रावास में शुक्रवार सुबह कक्षा-10 के छात्र नितेश कुमार 19, सीतापुर ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ के स्पर्श राजकीय दृष्टि बाधित इंटर कॉलेज के छात्रावास में शुक्रवार सुबह कक्षा-10 के छात्र नितेश कुमार 19, सीतापुर ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
नितेश का शव उसके साथी के साथ वाले कमरे में लटका मिला, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र के इस कदम से सहपाठी अचंभित हैं, जिन्होंने उसे होनहार और शांत स्वभाव का बताया।
पारा पुलिस मामले की जाँच कर रही है, हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। इस घटना ने छात्रावास की सुरक्षा और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मिर्ज़ापुर हादसा: खराब डम्पर से टकराई मैक्स क्रूजर, 9 घायलhttps://t.co/KlWpdWA6Oo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 21, 2025







