महराजगंज :तेज रफ्तार DCM ने साइकिल सवार अधेड़ को रौंदा,मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही तोड़ा दम, परिवार में छाया मातम

महराजगंज

महराजगंज जनपद श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अमवा चौराहे पर मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार अधेड़ झनन प्रसाद (50) की मौत हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अमवा चौराहे पर मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार अधेड़ झनन प्रसाद (50) की मौत हो गई। तेज रफ्तार डीसीएम (DCM) की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए झनन प्रसाद को तत्काल मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। यह घटना तब हुई जब वे गांव के कीर्तन में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे।

कीर्तन से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार बसहिया बुजुर्ग टोला उर्दहनी निवासी झनन प्रसाद मंगलवार की शाम गांव में आयोजित एक कीर्तन कार्यक्रम से साइकिल द्वारा वापस आ रहे थे। जैसे ही वे मेन रोड पर पहुँचे और सड़क पार करने लगे, गोरखपुर की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि झनन प्रसाद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें तत्काल सीएचसी परतावल पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। दुखद रूप से, अस्पताल पहुँचते ही उनकी मृत्यु हो गई।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे की सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घटना की जांच शुरू कर दी है।

मृतक झनन प्रसाद के परिवार में पाँच बेटियाँ और एक बेटा है। इनमें से तीन बेटियों का विवाह हो चुका है, जबकि दो बेटियाँ और बेटा अभी अविवाहित हैं। परिवार के मुखिया की अचानक मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Voice Of News 24