बलरामपुर में 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ: 26-30 नवंबर तक आयोजन, तैयारी जोरों पर

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के नगर के छोटे परेड ग्राउंड (कालीथान के निकट) में 26 से 30 नवंबर तक विशाल 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलरामपुर जनपद के नगर के छोटे परेड ग्राउंड (कालीथान के निकट) में 26 से 30 नवंबर तक विशाल 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज, हरिद्वार के मार्गदर्शन में होने वाले इस ‘राष्ट्र जागरण शक्ति संवर्धन विराट महायज्ञ’ की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।

यज्ञशाला निर्माण: पचपेड़वा के नानक चंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में युद्धस्तर पर यज्ञशाला का निर्माण कार्य जारी है।

लोकार्पण: गायत्री शक्तिपीठ परिसर में ‘सजल श्रद्धा-प्रखर प्रज्ञा’ और भगवान महाकाल का भी लोकार्पण किया जाएगा।

आमंत्रण: गायत्री परिजन विभिन्न ब्लॉकों में ‘शक्तिकलश भ्रमण’ के जरिए आमजन को आमंत्रित कर रहे हैं।

महिला कलश यात्रा: 26 नवंबर को भव्य कलश यात्रा होगी, जिसमें महिला मंडल प्रमुख रामदुलारी के नेतृत्व में मोहल्ला टोलियाँ घर-घर जाकर महिलाओं को कलश उठाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.