मऊ में रोजगार मेला: 20 हजार तक की सैलरी वाली नौकरियों का सुनहरा अवसर

मऊ

मऊ जनपद के सहादतपुरा स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में 21 नवंबर 2025 को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के सहादतपुरा स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में 21 नवंबर 2025 को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। जिला सेवायोजन अधिकारी अरविंद पाण्डेय ने बताया कि इस मेले में कई बड़ी कंपनियों के शामिल होने से अभ्यर्थियों को ₹20,000 तक के वेतन वाली नौकरियों के अवसर मिलेंगे।

प्रमुख कंपनियां: विजन इंडिया, सुब्रोस लिमिटेड, गतिमान एग्रोफारेस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड और एलएंडटी प्राइवेट लिमिटेड इंडिया।

सैलरी रेंज: ₹10,500 से ₹20,500 तक।

पद/स्थान: ट्रेनी ऑपरेटर (नोएडा), सेल रिप्रेजेंटेटिव (आजमगढ़, गोरखपुर), सिविल और मैकेनिकल भर्ती (गुजरात) आदि।

योग्यता: हाईस्कूल, इंटर, आईटीआई, और डिप्लोमा धारक आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया: सभी पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा।

अनिवार्य शर्त: इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर पंजीकृत होना और ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.