महराजगंज
महराजगंज जनपद के धानी-फरेंदा मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी-फरेंदा मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा के पास आज मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चला रहे व्यक्ति और उस पर पीछे बैठी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला को गहरे घाव आए हैं।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल महिला और बाइक चालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
सिद्धार्थनगर:सड़क हादसे में राम प्रकाश गौड़ की दर्दनाक मौत: बांसी-धानी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने ली जानhttps://t.co/0dRRyF6AOy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 18, 2025

















