महराजगंज/परतावल
महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के ग्राम सभा धनहा नायक में आज शुक्रवार को समूह के कर्ज़ से तनावग्रस्त एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के ग्राम सभा धनहा नायक में शुक्रवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहाँ महिला समूह से लिए गए कर्ज़ से तनावग्रस्त 35 वर्षीय सम्या (पत्नी मुन्ना) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला।
सम्या के पति दो माह पहले रोज़गार के लिए विदेश गए हैं। पीछे वह अपने तीन बच्चों (लक्ष्मीणा-14, विराट-12, और अंश-8) के साथ रह रही थीं। परिजनों ने बताया कि कर्ज़ के भारी दबाव के चलते वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थीं।
सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। माँ की मौत के बाद तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गोरखपुर जनपद के फरेंदा उसका मार्ग के सिकंदराजीतपुर गांव से 200 मीटर आगे बाइक और कार में टक्कर , दो बाइक गंभीर रूप से घायल @Uppolice pic.twitter.com/cQYGrIi0dz
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 14, 2025


















