धरमौली टोला डुमरी में विकास कार्यों की खुली पोल: गंदगी और पेयजल संकट से ग्रामीण आक्रोशित

महराजगंज

महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल की ग्राम सभा धरमौली टोला डुमरी में विकास कार्यों की हकीकत उजागर हुई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल की ग्राम सभा धरमौली टोला डुमरी में विकास कार्यों की हकीकत उजागर हुई है। गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है, जिससे मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक कूड़े-कचरे और जाम नालियों का अम्बार लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे पंचायती कार्यकाल में सफाईकर्मी कभी दिखाई नहीं दिया।

कई सरकारी हैंडपंप भी कूड़े और नरकट से घिरे हैं या खस्ताहाल हैं, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायतें कीं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौन रहे।

बीडीओ परतावल संतोष कुमार यादव ने मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित सचिव और सफाईकर्मी को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और जल्द सुधार का आश्वासन दिया है। गांव में गंदगी और पेयजल संकट पंचायत प्रणाली की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.