मेरठ
मेरठ जनपद के त्यागी आंदोलन से चर्चा में आए श्रीकांत त्यागी की पार्टी ‘राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल’ ने घोषणा की हैपूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के त्यागी आंदोलन से चर्चा में आए श्रीकांत त्यागी की पार्टी ‘राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल’ ने घोषणा की है कि वह 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी।
पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी ने जिलाध्यक्ष राहुल त्यागी के आवास पर आगामी चुनावी रणनीति पर मंथन के दौरान यह बात कही। उन्होंने दावा किया कि उनका दल उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक सशक्त विकल्प के रूप में उभर रहा है और 2027 में प्रदेश की दशा और दिशा यही पार्टी तय करेगी।
त्यागी ने जोर दिया कि जनता अब पारंपरिक वादों की राजनीति से ऊब चुकी है और उसे राष्ट्र को समर्पित तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाले नेताओं की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उनका दल समाज में त्यागी वोट की एकजुटता का संदेश देगा।
बिहार चुनाव 2025: “14 नवंबर को मैं बनूंगा मुख्यमंत्री,” तेजस्वी यादव ने किया सरकार बनाने का दावाhttps://t.co/qMvmatlItG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 12, 2025


















